फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के अनुपात में लागू हो आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी के अनुपात में लागू हो आरक्षण
विज्ञापन

बोले बाबू सिंह कुशवाहा, बुलावा मिला तो गठबंधन में होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश में जाति व आर्थिक आधार पर आरक्षण के बजाय आबादी के अनुपात में इसे लागू किया जाना चाहिए। क्योंकि एक वर्ग की आबादी आज भी काफी पीछे है। उसे उसका समुचित अधिकार मिलना चाहिए। कुशवाहा बृहस्पतिवार को यहां आए थे।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर की अगुवाई में उनका स्वागत किया। महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि यदि उन्हें बुलावा मिला तो निश्चित तौर पर उनकी पार्टी हिस्सेदारी करेगी। भाजपा के लिए भी दरवाजा खुला है यदि उसे साथ लेकर चलने की बात भाजपा करेगी तो इस पर भी विचार होगा। कहा कि पार्टी की नींव गरीबों, शोषितों व मजलूमों के एजेंडा पर रखी गई है। ऐसे में सबसे पहले उन्हीं की बात होगी। पार्टी के हालात पर कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का जनाधार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यदि आसन्न चुनाव में किसी दल से गठबंधन नहीं होगा तब भी पार्टी जरूरत के हिसाब से सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर केवल इतना बोले अभी स्थान तय नहीं किया है, मगर कार्यकर्ता जहां से कहेंगे वे अपनी दावेदारी वहीं से कर देंगे। इस मौके पर बृजेश सिंह, अशोक सिंह, दिव्यांश सिंह, अभिषेक उपाध्याय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें