फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विभिन्न कंपनियों में 112 लोगों को मिली नौकरी

Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्य कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। 15 से अधिक बड़ी कंपनियों ने 3000 से अधिक रिक्तियों के साथ हिस्सा लिया। रोजगार मेले में 383 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न कंपनियों में 112 लोगों को नौकरी मिली। बुलावा पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों में कंपनियों की तरफ से बुलावा पत्र वितरित किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार हर जाति वर्ग के युवाओं को बिना भेदभाव के रोजगार मुहैया करा रही है। पिछली सरकारों की तरह सरकारी क्षेत्र से लेकर प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में बेइमानी नहीं हो पा रही है। योग्य और कुशल लोगों का ही चयन हो रहा है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य आईटीआई गोविंद कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, रिलायंस जिओ, चिराग ट्रेडर्स, मारुति कैप्रो, मदर्सन सूमी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया है। आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। इस मौके पर संयुक्त निदेशक एके राणा, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें