फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क, लटकते तार, आवास विकास का हाल बेहाल

Sun, 07 Oct 2018 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
आवास विकास पार्क के पास फेंका गया कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। शहर की पॉश कॉलोनी के रूप में पहचान बना चुका आवास विकास बेहाल है। यहां न तो गंदा पानी निकलने की कोई व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई का बेहतर इंतजाम। नतीजतन यहां के लोग जैसे-तैसे जीवन बसर कर रहे हैं। हैरानी यह कि इस वार्ड में स्थापित ट्यूबवेल का दूषित जल लोगों के घरों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी में पहुंचने पर जमीन तक लटकते नंगे तार देखे जा सकते हैं। तेज हवा चलने से ये आपस में टकरा जाते हैं और इनसे उठती चिंगारियां किसी आतिशबाजी से कम नहीं लगती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सार्ट सर्किट से अक्सर बिजली गुल हो जाती है और आपूर्ति बहाल होने में घंटों लग जाते हैं। आवास विकास कॉलोनी की आबादी लगभग छह हजार के करीब है। कुल 3497 लोग मतदाता हैं। इतनी आबादी पर महज नौ सफाई कर्मी हैं जिन पर पूरी कॉलोनी को लकदक रखने की जिम्मेदारी है। यही कारण है कि इधर-उधर कूड़े के ढेर दिखते हैं। वार्ड में मनोरंजन के नाम पर महज एक पार्क है। जिसके सौंदर्यकरण का काम चल रहा है। इस वजह से बच्चे गलियों में धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक केके लाल श्रीवास्तव ने बताया कि पहले से तो बेहतर स्थिति है। सभासद वार्ड में दिखते तो हैं। श्रीवास्तव सबसे बड़ी समस्या बंदरों को मानते हैं, जिनकी वजह से घर से निकला मुश्किल हो गया है। केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि समय-समय पर वार्ड की सफाई होती है, लेकिन बरसात के दिनों में ज्यादा दिक्कत होती है। गंदे पानी का निकासी नहीं हो पाती है। प्रदीप नारंग ने कहा कि वार्ड की सबसे बड़ी समस्या बिजली के लटकते तार व खुले में रखे ट्रांसफार्मर हैं, जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। सत्येंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि ट्यूबवेल की पाइप फट गई है। पानी कई महीनों से रिस रहा है, लेकिन जिम्मेंदारों की इस पर नजर नहीं पड़ रही है, जो लोग जानते हैं वे वाटर सप्लाई के पानी से परहेज कर रहे हैं, जो नहीं जानते वे दूषित जल पी रहे हैं।

नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव है: सभासद
रविवार को अमर उजाला टीम आवास विकास कॉलोनी की सुविधाओं पर पड़ताल कर रही थी। सभासद परमेश्वर शुक्ल पप्पू वार्ड की सफाई कराते दिखे। साफ-सफाई के बाद कूड़े के ढेर पर बात की गई तो कहा कि रविवार को कूड़ा ट्राली नहीं आती है, मेरे व्यक्तिगत आग्रह पर सफाई कर्मी आते हैं और मैं खुद इनके साथ वार्ड कीसफाई में लगा रहता हूं। पप्पू शुक्ला ने बताया कि गंदा पानी निकासी के लिए काली मंदिर के बगल से नाला निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत होने पर कार्य कराया जाएगा। कहा कि इतनी आबादी में महज नौ ही सफाई कर्मी हैं, इन्हीं से जैसे-तैसे काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द ठीक कराएंगे लीकेज : जेई
पॉश कॉलोनी के रूप में पहचान बना चुके आवास विकास मोहल्ले में प्रदूषित जलापूर्ति पर अवर अभियंता योगेंद्र तिवारी ने कहा कि जांच करा रहे हैं। ट्यूबवेल की पाइप में लीकेज जल्द ठीक करा दिया जाएगा। पाइप लीकेज होने का मामला संज्ञान में आ गया है। खुद निरीक्षण करके इसे ठीक कराउंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें