किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पंचायत लगाई।
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। किसान यूनियन ने ब्लॉक परिसर में सोमवार को किसान समस्याओं केे लेकर पंचायत की। समस्याओं पर चर्चा के बाद ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी की अध्यक्षता में सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया।
किसानों ने हर्रैया तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने, आवास पेंशन योजना पात्रों को दिए जाने, खराब हैंडपंप व स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने, राशन कार्ड में हेराफेरी तथा कई वर्षों से कार्यरत कर्मियों को स्थानांतरित करने की मांग उठाई। यूनियन ने राजस्व ग्राम कोड़ी कोल बुजुर्ग में किसान नेता रामू उर्फ रामनारायण के साथ हो रहे अन्याय पर अंकुश लगाने पर भी चर्चा की। इस मौके पर सुरेश चंद्र चौधरी, तहसील अध्यक्ष हरिप्रसाद चौधरी, सीताराम, इंद्रदेव मिश्रा, राजू यादव, गुप्तार भारती, राम सजीवन, रामदेव शर्मा, राजेश चौधरी, जगदीश, अभिलाष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।