फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवाय में पुलिस प्रशासन के निगरानी में लगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवाय में राजस्व और पुलिस प्रशासन की निगरानी में बृहस्पतिवार को मेला लगा। शांतिपूर्ण माहौल में सभी प्रतिमाओं का कुआनो नदी के घाट पर विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

धवाय में दुर्गापूजा के लिए कई वर्षों से बंजर जमीन को प्रयोग में लाया जा रहा था। राजस्व प्रशासन की ओर से पट्टा कर दिए जाने और पट्टा धारकों की ओर से जुताई बुआई किए जाने से मेला स्थल को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से मेला स्थल खाली कराकर पट्टाधारकों को दूसरी जमीन देकर शांत कराया था। आगे कोई विवाद न हो इसलिए प्रशासन की निगरानी में मेला लगा। इसके लिए राम तौल, अनिल कुमार चौधरी, अनिल निषाद, जगराम चौधरी, राधेश्याम, राम लगन ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की है।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरिशंकर पाठक, कृष्ण चन्द्र चौधरी, लेखपाल रवि श्रीवास्तव व उपनिरीक्षक अरविंद कुमार शाही अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें