फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पादक पाने से खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण पादक पाकर खिले चेहरे
विज्ञापन


साऊंघाट/वाल्टरगंज।
राजकीय पॉलीटेक्निक में सोमवार को प्रथम दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी और रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मेधावियों को पदक देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने मेधावियों को संबोधन में कहा कि देश के 125 करोड़ भारतीय परिवारों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भावी पीढ़ी के हाथों में है। जिसे हम सभी को निभाना है। संस्था के इतिहास पर चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा के बिहार प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्रजी यहीं के प्रोडक्ट हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। आशीर्वाद देते हुए सांसद ने अपेक्षा की कि आप लोगों के साथ हिन्दुस्तान का भविष्य जुड़ा है। हमें इतनी परिपक्वता लानी है, जिससे हम देश को दिशा दे सकें। प्रभारी प्राचार्य राजबहादुर सिंह ने संस्था के कार्य प्रणाली एवं विकास कार्य में हो रहे पुस्तकालय निर्माण, हादसे के बाद छात्रों पर संगीन धाराओं के मुकदमों के चलते बच्चों के भविष्य पर अपनी चिंता से अवगत कराया। सांसद और विशिष्ट अतिथि रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने आश्वासन दिया कि पूरी मदद करेंगे। सांसद ने अपनी निधि से आरओ प्लांट, सड़कों की मरम्मत और पुस्तकालय में सहयोग का आश्वासन दिया। रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि पॉलीटेक्निक का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखने लिखवाने में अपना योगदान सभी प्रदान करें। विधायक ने कहा कि 50 एकड़ जमीन अगर रुधौली विधानसभा क्षेत्र में उपलब्ध हो जाती है तो बिजली की समस्या ही समाप्त हो जाती। विधायक ने भी स्कूल के विकास में सहयोग देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, दीप प्रज्ज्वलन, महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। अखिलेश चतुर्वेदी, डॉ. जीपी. सिंह, मनीष यादव, विवेकानन्द यादव, नन्दिनी सिंह, मोनिका तिवारी, ओमप्रकाश, आरपी भगत, संजीव यादव, आरके मौर्या, फजलुर्हमान, जीसी पाटिल, रमेश आर्या, प्राचार्य छबिलहाखोर एमपी चतुर्वेदी आदि की उपस्थिति में मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इन्हें मिले पदक
इलेक्ट्रिकल की निशा मौर्या, सिविल इंजी. के फहीम अहमद, मैकेनिकल के ओमप्रकाश, छबिलहाखोर के श्रीराम यादव को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसी तरह इलेक्ट्रिकल की शुभम चौधरी, सिविल के खुशबू चतुर्वेदी, मैकेनिकल की प्रतिमा विश्वकर्मा, छबिलहाखोर के प्रदीप कुमार को रजत पदक प्रदान किया गया। इलेक्ट्रिकल के राकेश गौड़, सिविल के अरविंद कुमार, मैकेनिकल से प्रियंका पाठक, छबिलहाखोर बृृजेश यादव को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें