फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एसडीएम सहित 15 अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चार एसडीएम सहित 15 अफसरों को नोटिस
विज्ञापन


बस्ती।
जन सुनवाई के निस्तारण में टालमटोल करने वाले 15 अफसरों को भारी पड़ने वाला है। इसमें सबसे अधिक चार एसडीएम शामिल हैं। एडीएम भगवान शरण ने इन सभी अधिकारियों को डिफाल्टर घोषित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

एडीएम का हना है कि जनसुनवाई का समय से निस्तारण न होने से जहां शिकायतकर्ताओं का विश्वास शासन और प्रशासन से उठता है, वहीं सरकार की छवि भी खराब होती है। बताया कि जिले के 15 ऐसे अधिकारी हैं, जिनके पास मुख्यमंत्री, पोर्टल, जन सुनवाई और भारत सरकार के शिकायतें लंबित हैं। बताया कि जिन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया, उनमें एसडीएम हर्रेया के पास सबसे अधिक 55 मामले, एसडीएम सदर के पास 36, एसडीएम भानपुर के पास 14, एसडीएम रुधौली के पास नौ शिकायतें लंबित हैं। इसी तरह बीएसए के पास 19, एसओसी 27, एक्सईएन प्रथम आठ और द्वितीय 24, सीएमओ 21, बीडीओ गौर 26, बीडीओ बनकटी नौ, बीडीओ हर्रैया आठ, पीडी डीआरडीए 35, उपायुक्त मनरेगा 15, ईओ नगरपालिका बस्ती नौ और डीएसओ के पास आठ शिकायतें लंबित हैं। बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब अगर संतोषजनक नहीं रहा तो कार्रवाई करने के लिए अफसरों के विभागों और शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें