फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंदोलन के समर्थन में 111 शिक्षकों ने किए हस्ताक्षर

Sat, 27 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

24 दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी प्रतिदिन एक-एक न्याय पंचायत के शिक्षकों का हस्ताक्षर करा रहे हैं। जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को संघ के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, विक्रमजोत ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंत्री मुक्तिनाथ वर्मा के नेतृत्व में 46 शिक्षकों, परशुरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, जिला संगठन मंत्री उपेंद्र पांडेय के नेतृत्व में 24 शिक्षकों, रुधौली कोषाध्यक्ष योगेश्वर प्रसाद शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सहायक अध्यापक कार्तिकेय सिंह, संतोष कुमार, शिक्षामित्र विनोद कुमार एवं श्रीमती राजकुमारी देवी ने 41 शिक्षकों का हस्ताक्षर कर संबंधित अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से भेजा। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक आंदोलन के दौरान काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं और हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा। संघ पदाधिकारी प्रत्यक्ष विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से हस्ताक्षर करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें