फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में प्रधान के लिए में 1106 नामांकन

Sun, 22 Nov 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। तहसील के तीन ब्लाकों में शनिवार को प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए गहमागहमी के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया गया। तीसरे चरण में पांच दिसंबर को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा रहा। डीएम और एसपी ने हर्रैया और गौर पहुंचकर प्रशासनिक तैयारियाें का जायजा लिया और चुनाव में लगे कर्मियों को निर्देश दिए।

हर्रैया, परशुरामपुर और गौर विकास खंड में तीसरे चरण में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। शनिवार को नामांकन के पहले दिन हर्रैया ब्लाक में प्रधान पद के 291 उम्मीदवाराें ने नामांकन किया। सदस्य के लिए 73 पर्चे दाखिल किए गए।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए कई दावेदार नामांकन दाखिले में पूरा दमखम लगाते हुए समर्थकों के साथ बाइक से जुलूस के रूप में ब्लॉक मुख्यालय तक गए। पुलिस ने बैरियर पर रोका तो समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति के चलते समर्थकों को वहीं से लौटा दिया गया। शांतिपूर्ण नामांकन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

हर्रैया-बभनान चौराहा व थाने के सामने बैरिकेडिंग कर केवल प्रत्याशियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोगों को ही अंदर जाने दिया गया। जिलाधिकारी अनिल कुमार दमेले और एसपी शिवहरि मीणा ने हर्रैया ब्लॉक पर नामांकन का जायजा लिया।

आरओ राजीव कुमार सिंह, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला सीओ कृष्ण मुरारी, एसओ रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
गौर में प्रधान पद के लिए कुल 433 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

आरओ एलएमपी सिंह ने बताया कि सदस्य पद के लिए 141 लोगों ने पर्चा भरा। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, आरओ कफील अहमद ने बताया कि प्रधान पद के लिए 382 तो सदस्य के लिए महज 82 लोगों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें