फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 169 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित

Sun, 22 Nov 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा के लिए 169 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन भी कर दी गई है। डीआईओएस डॉक्टर राजेश आर्य ने बताया कि अगर कोई विद्यालय इच्छुक है, तो वह 25 नवंबर तक प्रत्यावेदन दे। इसकी एक सूची कार्यालय में भी चस्पा कर दी गई है। 
विज्ञापन


जिन 169 परीक्षा केंद्रों को प्रस्तावित किया गया है, उनमें 110 विद्यालय वित्तविहीन, 55 सहायता प्राप्त और चार सरकारी विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों को लेकर विभाग हर साल सवालों के घेरे में रहता है।

डिफाल्टर और मानक विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के आरोप लगतेे रहे हैं। अंतिम समय में शासन स्तर पर परीक्षा केंद्रों में बदलाव करने और बिना प्रस्तावित विद्यालयों को केंद्र बनाने की भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


विलंब से प्रस्ताव भेजने की बात भी सामने आई है। इस बार प्रशासन और डीआईओएस कार्यालय परीक्षा केंद्रों के चयन में पारदर्शिता रखने का प्रयास कर रहा है। यही कारण है कि सूची को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें