कुदरहा। राघव राम बचन शिवा सरस्वती विद्यापीठ, कुदरहा के परिसर में बृहस्पतिवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसे के समय विद्यालय में छात्र और शिक्षक मौजूद थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार पहले भी कई बार टूट चुका है। कई बार शिकायत के बावजूद बिजली निगम ने स्थायी समाधान नहीं किया। प्रधानाचार्य रत्नाकर प्रसाद पांडेय ने बताया कि विद्यालय के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने लाइन को हटाने या बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। संवाद