फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया की 11 ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, 16.25 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्र में कच्ची और जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। कुल 18.04 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर 16 करोड़ 25 लाख 25 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग लंबे समय से कच्चे और जर्जर हैं। बारिश के दौरान इन पर आवागमन और मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, राहगीरों और ग्रामीणों को बाजार और मुख्य मार्गों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सड़कों के निर्माण से एक लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

हर्रैया विधायक अजय सिंह ने इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को दिया था। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। अधीक्षण अभियंता प्रतिकार सिंह के अनुसार, शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

आनंद कुमार, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें