फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 11 क्विंटल मिलावटी खोआ पकड़े जाने पर लावारिस

विज्ञापन
बड़ेवन के पास अ​भियान के दौरान बस के बॉक्स से बरामद हुआ मिलावटी खोआ स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटी और नकली पनीर व खोआ की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन निगम और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने संयुक्त रूप से शुक्रवार और शनिवार को अभियान चलाकर रोडवेज बस से साढ़े 11 क्विंटल मिलावटी खोआ पकड़ा है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पकड़ा गया खोआ अधोमानक मिलने पर टीम ने जब्त कर लिया है। बता दें कि परिवहन निगम और एफएसडीए की टीम कानपुर और अयोध्या की ओर से आने वाली रोडवेज बसों की जांच शुरू कर दी है।
टीम ने बताया कि शुक्रवार को रोडवेज की एक बस से मिलावटी खोआ बड़ेवन के पास उतारने की सूचना मिली। जब टीम पहुंची तो बस चालक जा चुका था और मौके पर लावारिस हालत में साढ़े पांच क्विंटल खोआ बरामद हुआ। परिवहन निगम से जांच कराई गई तो पता चला कानपुर से आने वाली किसी भी रोडवेज बस में खोआ की बुकिंग नहीं की गई थी। वहीं एफएसडब्ल्यू से प्रारंभिक जांच कराई गई तो खोआ में रिफाइंड मिला पाया गया। विभाग ने इसे अधोमानक बताया।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को भी टीम ने बड़ेवन के पास चीफ फूड्स इंस्पेक्टर अनिल सिंह की अगुवाई में टीम को जानकारी मिली कि बड़ेवन के पास एक रोडवेज बस चालक खोआ उतारकर अभी गया है। इसके बाद टीम ने मौकेस से छह क्विंटल खोआ बरामद कर लिया। खोआ की प्रारंभिक जांच फूड्स सेफ्टी वाहन से कराई गई तो उसमें भी रिफाइंड मिला।
जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि होली पर नकली और मिलावटी खोआ की खपत बढ़ जाती है। इससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा है।
आयुक्त के आदेश पर परिवहन निगम और विभागीय टीम के जरिये जांच शुरू कर दी गई है। पहले और दूसरे दिन कानपुर और अयोध्या की ओर से आने वाली बसों को चेक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दो बसों में साढ़े 11 क्विंटल खोआ बरामद किया गया। अब उसे नगर पालिका की जेसीबी के जरिये गड्ढा खोदकर नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें