फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफिस से 11 अफसर नदारद मिले

Thu, 12 Jan 2017 11:43 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
inspection - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह सवा दस बजे हुए अचानक निरीक्षण में 11 अधिकारी अपने कार्यालयों में मौजूद नहीं मिले। इन सभी को नोटिस भेजकर अनुपस्थिति का कारण पूछा गया है, साथ ही दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। 
विज्ञापन

सीडीओ अंजनी कुमार सिंह बृहस्पतिवार को जैसे ही विकास भवन पहुंचे उन्होंने अन्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति भी चेक करने के लिए कार्यालयों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। सबसे पहले वह जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पहुंचे, कार्यालय में जिला गन्ना अधिकारी नहीं मिले। इसके ठीक बगल स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला विकलांग जन विकास अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में दोनो अधिकारी अपने कुर्सी पर नहीं मिले। इसके बाद सीडीओ विकास भवन के प्रथम मंजिल पीओ नेडा अपने कार्यालय में गैर हाजिर मिले। सेकेंड फ्लोर पर सहायक निदेशक रेशम, एआर कोआपरेटिव, एई लघु सिंचाई, एई डीआरडीए अनुपस्थित मिले।
विकास भवन के अंतिम तल पर सीडीओ के निरीक्षण में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी, एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग भी गैर हाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति मिले अधिकारियों को सीडीओ ने नोटिस जारी कर कहा है कि बार-बार निर्देशों के बाद भी अधिकारी अपने कार्यालयों में समय से नहीं बैठ रहे हैं। अधिकारियों के समय से न आने पर कर्मचारियों पर भी उसका असर पड़ रहा है। सीडीओ ने अधिकारियों की लापरवाही देखते हुए उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें