फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 108-102 एम्बुलेंस कर्मियों ने सीखीं आपातकालीन उपचार की बारीकियां

Sun, 09 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला महिला अस्पताल, बस्ती में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने एम्बुलेंस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एम्बुलेंस कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, जो मरीजों को समय पर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एम्बुलेंस की स्वच्छता, उपकरणों के सही उपयोग, दवाओं की उपलब्धता और प्राथमिक उपचार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही हार्टअटैक के दौरान सीपीआर देने की विधि भी प्रदर्शित की। लखनऊ से आए प्रशिक्षक आलोक त्रिपाठी ने एम्बुलेंस रखरखाव, मेडिकल उपकरणों व दवाओं की जांच एवं उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को कम से कम समय में एम्बुलेंस उपलब्ध कराना और उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना सेवा का मूल उद्देश्य है।
इस अवसर पर ट्रेनिंग में डॉ. सुधांशु द्विवेदी, चीफ फार्मासिस्ट मो. अनीस, शैलेंद्र राय, राकेश कुमार पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक विकास पांडेय, 108 एंबुलेंस जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजन विश्वकर्मा, जिला प्रभारी आशीष मिश्रा, राधेश्याम, अनुराग दुबे, गुणवत्ता निरीक्षक अमित यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें