बभनान रेलवे स्टेशन पर रेलवे बैगन में चीनी लादते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
बभनान। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगभग चार वर्ष के बाद रेलवे ने फिर अपना लोडिंग प्वाइंट चालू कर दिया है। जिससे अब बभनान रेलवे स्टेशन की आमदनी में प्रतिवर्ष करोड़ों का इजाफा होगा। लगभग चार वर्ष पूर्व यहां के लोडिंग प्वाइंट पर चीनी लोडिंग का कार्य शुरू हुआ है। यहां काडंला के लिए सोमवार को रेलवे बैगन में चीनी लादने का काम चल रहा है।
बभनान को आर्दश रेलवे स्टेशन का दर्जा मिलने के बाद लगभग चार वर्ष पूर्व जब प्लेटफार्म को ऊंचा किया जा रहा था उस समय निर्माण कार्य के चलते लोडिंग प्वाइंट बंद कर दिया गया था। जिसे रेलवे ने 14 जनवरी 19 को सही कर लोडिंग प्वाइंट चालू करने की हरी झंड़ी दे दी थी। सोमवार को यहां चार वर्ष बाद चालू हुए लोडिंग प्वाइंट पर बभनान चीनी मिल से काडंला के लिए चीनी लोड़ किए जाने की शुरूआत हुई। बभनान चीनी मिल के जीएम कार्मशियल नवीन शर्मा ने बताया कि अभी जो चीनी बैगन मे लोड़ हो रही है उसे काडंला भेजा जा रहा है। अब मार्च तक चीनी लोड़िंग का कार्य होता रहेगा। स्टेशन अधीक्षक बभनान राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि पुन: लोडिंग प्वाइंट चालू होने से रेलवे का प्रतिवर्ष करोड़ो कारोबार होगा। सोमवार से लोडिंग प्वाइंट फिर चालू हो गया है।