फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको ई बाजार केंद्र पर 10 दिन बाद पहुंची यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की अच्छी पैदावार पर बुरा असर डाल सकती है खाद की किल्लत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। खाद की किल्लत से गेहूं से अच्छी पैदावार की उम्मीद पर पानी फिर सकता है। बभनान क्षेत्र के पीसीएफ गोदामों पर यूरिया नहीं है। इफको ई बाजार केंद्र पर जब 10 दिन बाद यूरिया पहुंची तो किसानों की लंबी लाइन लग गई। एक किसान को पांच बोरी से अधिक यूरिया नहीं दी जा रही है। कई किसान एक बोरी खाद के लिए दिन भर लाइन में लगे रहे।
क्षेत्र के मुंडेर गांव निवासी रमाकांत मिश्र, रामचंद्र, अगया के राहुल सिंह, चुवाड़ के राधेश्याम वर्मा ने बताया कि वे 10 दिन से यूरिया के लिए गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। यूरिया आने की सूचना मिली तो गोदाम पहुंचे। कहा कि सुबह से ही लाइन लगे हैं और पांच बोरी से अधिक खाद की आवश्यकता है। वहां सिर्फ पांच बारियां ही यूरिया दी जा रही है। लाइन में खड़े राम सेवक यादव व राकेश ने कहा कि एक बोरी खाद के लिए पूरा दिन लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इफको ई बाजार केंद्र प्रभारी मयंक शुक्ला ने बताया 128.48 मीट्रिक टन यूरिया केंद्र पर पहुंच चुकी है। उसका पुराना प्रिंट 299 रुपये है। सरकार की ओर से एसीटीएन टैक्स हटाए जाने से अब किसानों को 35 रुपये प्रति बोरी कम रेट पर दी जा रही है। उसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा हैं। कहा कि 12 जनवरी को नए रेट 267 रुपये में बेचने का निर्देश प्राप्त हुआ हैं। पांच बोरी से आधिक यूरिया एक किसान को नहीं देने का निर्देश मिला हैं। जिन किसानों को पांच बोरी से अधिक खाद की आवश्यकता है, उन्हें बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें