किसानों को ऋण समाधान की जानकारी दी
एसबीआई की ओर से किसान मिलन दिवस आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भानपुर की ओर से बृहस्पतिवार को किसान मिलन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक कर्मियों ने किसानों को ऋण समाधान योजना की जानकारी दी।
शाखा प्रबंधक मनीष कुमार गुुप्ता ने कहा कि जो किसान केसीसी, कृषि व व्यावसायिक ऋण लेकर किन्हीं कारणों से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए विशेष योजना शुरू की गई है। यदि ऋण लेने वाले किसान की मौत हो चुकी है तो उसके वारिस खाता धारक को समाधान योजना के तहत पूर्ण ब्याज माफी के साथ ही मूलधन में 50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। जिनका खाता किसी कारण से 21 मार्च 17 के पहले बंद हो गया है, वह शेष राशि का एकमुश्त भुगतान कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इस दौरान फील्ड अफसर सौरभ यादव, हरि प्रसाद चौधरी (रिकवरी) के साथ काली प्रसाद, राम भोज, मस्तराम, राममिलन, उसीउल्लाह, राम किशोर, लक्ष्मीकांत, बृजराम, सांवल राम, बेचू, दिलीप कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।