फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दी आंदोलन की चेतवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक में निर्णय
समस्याओं के निस्तारण नहीं होने से डॉक्टर खफा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले चिकित्सकों की सोमवार को जिला अस्पताल में बैठक हुुई। एसआईसी मेजर डॉ. ओपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉक्टरों ने सरकार को आगाह किया है कि यदि हमारी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के तहत हमें भी मूल वेतन का 35 प्रतिशत प्रैक्टिस बंदी भत्ता एक जनवरी से दिया जाए। कहा कि वर्षों से विभागीय प्रोन्नतियां लंबित हैं, जबकि विभिन्न स्तरों पर प्रोन्नति के लिए पात्र चिकित्सक भारी संख्या में मौजूद हैं। कहा कि स्वास्थ्य सेवा संवर्ग व दंत संवर्ग के सभी स्तरों पर प्रोन्नति की जाए। अभी तक हमें पोस्टमार्टम भत्ता प्रति केस सिर्फ सौ रुपये मिलता, जिसे बढ़कर दो हजार किया जाए। डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर 24 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन शासन को भेजा जाएगा। इन मांगों पर यदि किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई तो सभी डॉक्टर सरकार एक अक्तूबर को विरोध में काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में डॉ विभा कुमारी, डॉ सुधांशु द्विवेदी, डॉ फकरियार हुसैन, डॉ अरुण कुमार चौधरी, डॉ रविंद्र कुमार वर्मा, डॉ अवधेश चौबे, डॉ आशीष त्रिपाठी, डॉ वीपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें