फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशोत्सव की धूम, गूंजते रहे जयकारे

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। भव्य पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र हैं। म्हारो घर में पधारो गजानन, जय गणेश देवा आदि भजन हर ओर सुनाई पड़ते हैं।
शहर में गांधीनगर, कंपनी बाग, पुरानी बस्ती के मंगलबाजार आदि में देर रात तक पांडालों में गणपति बप्पा मोरया और विघ्नहर्ता के भजनों के साथ ही भक्त जयकारे लगाते रहते हैं। कामनाओं की पूर्ति के लिए जन सामान्य भी पंडालों में पहुंचकर स्तुति कर रहे हैं। साउंड सिस्टम से विविध भजन देर रात गणेश देवा के विभिन्न रूपों का बखान करते भक्तिमय वातावरण बना रहे हैं। देर रात तक परिवार के साथ लोग पंडालों में स्थापति प्रतिमाओं का दर्शन करने पहुंचते रहे। पंडालों में प्रकाश व सजावट का भव्य इंतजाम आकर्षित कर रहा है। आयोजकों व भक्तों का मानना है कि गणपति के पूजन से प्राणिमात्र दुखों से मुक्ति पा जाता है। गणेश पूजन से घर में लक्ष्मी का आगमन व अन्य सुखों का प्रवेश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडालों के पास ही पानी-पूरी से लेकर अन्य खाद्य सामग्रियों की दुकानें भी सजी हैं। बच्चे और महिलाएं पंडालों व बाजार में पसंद के हिसाब से स्वाद का लुत्फ उठाते रहे। खिलौना दुकानदार भी गणपति आयोजन को देखने निकले बच्चों के गुब्बारे, बेबीडॉल आदि की व्यवस्था कर टहलते रहते हैं। गणपति पंडालों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें