फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट ने उठाई समस्या निराकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट ने उठाई समस्या निराकरण की मांग
विज्ञापन

पंचायत के बाद दिया बीडीओ को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। ब्लॉक मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानु ने पंचायत लगाकर छह सूत्री मांगपत्र बीडीओ मंजू त्रिवेदी को दिया। विजय बहादुर मौर्य ने 60 वर्ष पूरा करने वाले किसानों को वृद्धा पेंशन, शौचालय वितरण में पारदर्शिता लाने। पात्र किसानों को शौचालय बनवाने के लिए धन मुहैया कराने, पीएचसी पर मरीजों को बाहर की दवा लिखने पर रोक लगाने, अस्पताल में जांच सुनिश्चित कराने, ग्राम पंचायत रामपुर मुड़री में स्थापित इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक कराने, ग्राम पंचायत औड़जंगल में सफाई कर्मी की तैनाती सुनिश्चित करने व धवरपारा में तैनात सफाईकर्मी को हटाए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर रमेश चंद चौधरी, सुबाष चंद तिवारी, पतिराम चौधरी, राम शब्द चौधरी, संतराम चौधरी, दलसिगांर चौधरी, राम चंद्र चौधरी, माया, सीतापति, कुसुम, रामतौल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोटे की दुकान के लिए 17 को खुली बैठक
गायघाट। कुदरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुअरहा में कोटा की दुकान के चयन के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक 17 सितंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाकड़डाड़ में आयोजित की गई है। यह जानकारी ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें