फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में किशोरियों सहित पांच के बाल कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत/रुधौली (बस्ती)। जिले में बुधवार/बृहस्पतिवार के बीच दो किशोरियों समेत पांच की चोटी कटने की घटनाएं सामने आईं हैं। इनमें दो एक ही घर की चचेरी बहनें शामिल हैं। लगातार इस तरह की घटनाएं संज्ञान में आने से लोग खासकर महिलाएं डर गई हैं।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के सांड़पुर निवासी बलवन्त सिंह की पुत्री ज्योति (14 वर्ष) एवं उनके सगे भाई सचरेन्द्र सिंह की पुत्री तनू (11वर्ष) घर सामने अगल-अलग चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सो रही थीं। सुबह पांच बजे जब दोनों सो कर उठीं और मच्छरदानी हटाया तो अपने बाल बिस्तर पर गिरा देख डर गईं। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जय प्रकाश दुबे भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें ढांढस बंधाया।
डर के मारे गांव की दूसरी बच्चियां भयभीत हैं और कईयों ने बाहर जाना भी बंद कर दिया। अभिभावकों का कहना है कि अब तक टीवी और अखबारों में बाल कटने की घटना सुनते रहे हैं मगर यहां हकीकत में घटना सामने आ गयी। कुछ ही दूरी पर सोए बलवंत सिंह का कहना है कि वे किसी को आते-जाते नहीं देखे।
विज्ञापन

इसी तरह रुधौली तहसील क्षेत्र में भी तीन घटनाएं सामने आईं। बुधवार की देर शाम पिपरा रहीम में सितारा पत्नी अहमद अली भोजन बना कर बैठी थीं। थोड़ी देर बाद सिर में भारीपन महसूस हुआ। कुछ मिनट बाद ही उन्हें महसूस हुआ कि चोटी कट गई। घबराकर वह चारपाई पर गिरीं और बेहोश हो गईं। परिवार के लोग आनन-फानन में सीएचसी ले गए। दूसरी घटना नगर पंचायत के रघुनाथपुर की है। जहां बरामदे में सोई 38 वर्षीय चंद्रिका पत्नी छविलाल की लगभग दो बजे नींद खुली तो चोटी कटकर अलग पड़ी थी। सुबह उन्हें दो बार सीएचसी पर ले जाना पड़ा। उसी गांव रघुनाथपुर की 16 वर्षीय अर्पिता पुत्री संतोखी के भी कुछ बाल कट गए। उनका कहना है कि सुबह पांच बजे वह बाहर नल पर पानी भरने गईं तो देखा कि चोटी के कुछ बाल कट गए।

जोड़--चोटी काटने की घटना
इंसेट
फोटो
चोटी कटने से बेहोश हुई बालिका
सोनहा थाने के राडीजोत गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के राडीजोत गांव में ननिहाल आई बालिका माया चोटी कटने से बेहोश हो गई।जिसे आनन-फानन जिलाचिकित्सालय ले जाया गया। माया की हालत स्थिर है। फिलहाल चक्कर आने और सिरदर्द की शिकायत है।
गोंडा जिले के छपिया गांव की माया अपने ननिहाल राम मिलन के घर राडीजोत आयी थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वह कमरे में सो रही थी कि मामा का लड़का राज बहादुर उससे खाना मांगने कमरे में गया।आवाज देने पर जब माया ने कोई जवब नहीं दिया। तो नजदीक जाकर देखा वह बेहोश है। इसकी जानकारी घर वालों को दी।जब उसे होश में आई तो चारपाई के पास कटी चोटी देखकर फिर से बेहोश हो गई।जिसे अस्पताल ले जाना पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें