फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम से गूंजता रहा हाइवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बोल बम से गूंजता रहा हाईवे
विज्ञापन


हर्रैया।
अपने आराध्य महादेव को तेरस के दिन जलाभिषेक करने के लिए जल लाने के लिए कांवड़ियों का जत्था मंगलवार को अयोध्या के लिए निकल पड़ा। दोपहर तक तो इक्का-दुक्का वाहनों पर सवार कावंड़िए जाते दिखे मगर दूसरे पहर हाईवे पर सिर्फ भगवा ही छाया रहा।
हाईवे से सटी दुकानें भी कावंड़ियों की जरूरत के सामान से पटी पड़ी हैं। दूर दराज से आने वाले कॉवड़ियों का छिटपुट दल मंगलवार को ही अयोध्या से जल लेकर लौटने लगा है। चिलचिलाती धूप से बेहाल शिव भक्तों के उत्साह को मौसम भी कम नहीं कर पा रहा है। सेवा सत्कार के लिए स्वयंसेवी संगठनों और प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

हाईवे अथॉरिटी की ओर से सड़कों की सफाई के लिए टीमें लगातार जुटी हैं। टोल प्लाजा पर कांवड़ियों को ले जाने वाले वाहनों की सुविधा के लिए एक लेन निशुल्क खोल दी गई है। जगह-जगह पंडाल लगाकर भंडारे और लंगर की व्यवस्था की गई है। कस्बे के बैजू धर्मशाले पर सेठ जगन्नाथ कसौधन की देखरेख में परंपरागत रूप से चलने वाले भंडारे में कांवड़ियों के लिए भोजन के साथ ही दवा, गरम पानी, पंडाल में आराम करने की व्यवस्था शुरू हो गई है। इसी प्रकार पुराने पुल पर समाज सेवी पवन पांडेय, कस्बे के पुराने बस स्टाप पर अमित गुप्ता, बभनान चौराहे पर अशोक कसौधन, अमरनाथ, त्रिलोकी गुप्ता सहित अन्य ने भंडारे का इंतजाम किया है। थाने पर कांवड़ियों के लिए थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता की देख-रेख में व्यवस्था को अंतिम रूपा दिया जा चुका है। बीआरसी पर कांवड़ियों के आराम करने लिए सफाई कराई गई है और यहां दुकानें सज गई हैं। रात से ही मेडिकल और पुलिस की टीमें सक्रिय हो जाएंगीं।
लेेन बंद होने से हलकान रहे मुसाफिर
मंगलवार रात आठ बजे के बाद हाईवे पर रूट परिवर्तन करने का निर्देश हुआ था । मगर दोपहर से ही फैजाबाद की ओर से गोरखपुर जाने वाली लेन बंद कर दी गई। इससे लोगों को परेशानी हुई। हरियाणा से विहार के गोपालगंज के लिए निजी वाहन से निकले अनिल कुमार ने बताया कि शाम को रोड बंद होने की सूचना थी। एक लेन बंद कर दिए जाने से परेशानी हुई अब देर रात को गांव पहुुंच पाएंगे।
फिर प्रशासनिक अदूरदर्शिता
मंगलवार को एक बार फिर प्रशासनिक अदूरदर्शिता सामने आई। हाईवे पर जो लेन चालू रखी गई थी, उस लेन पर ही अयोध्या जल लेने जा रहे कांवड़ियों के वाहनों का अधिक दबाव था। एक ही लेन में दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही से सभी को असुविधा हुई। जो लेन दोपहर में ही कावंड़ियों के लिए बंद कर दी गई, उस पर इक्का-दुक्का कांवड़िए ही जल लेकर लौटते दिखे।
दो दिन प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण
प्रशासन सब कुछ तैयारी की बात कर रहा है। मगर 19 और 20 जुलाई उसके लिए परीक्षा के समान है। लाखों कांवड़ियों के हुजूम का दबाव हाईवे और उस पर पड़ने वाले कस्बों में होगा। पिछली घटनाओं पर गौर करें तो नौ साल पहले संसारीपुर में जरा सी बात पर भड़के कांवड़ियों ने एक रोडवेज बस और ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। पिछले ही साल कप्तानगंज चौराहे पर एक न्यायिक अधिकारी की कार कांवड़ियों की लेन में आ जाने से जमकर उत्पात मचाया था। इसमें न्यायिक अधिकारी सहित कई पुलिस कर्मियों को चोटें आईं थीं। बाद में घटना में आरोपी बनाए गए युवक की मौत पर भी हंगामा हुआ था।

फोरलेन क्रॉस कर रहा कांवड़िया घायल

महराजगंज।
फोरलेन पर हर्रैया थाने के कस्बा महराजगंज में बाइक की चपेट में आने से कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
मंगलवार को संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाने के सालेपुर निवासी सर्वेश उर्फ पिंटू 26 वर्ष घर से पिकअप पर सवार होकर कांवड़ उठाने अयोध्या के लिए निकले। महराजगंज कस्बे के फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो कुछ सामान खरीदने के लिए पिकअप रोकवा कर रोड पार करने लगे। तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। एसओ कप्तानगंज रोहित प्रसाद ने घायल को इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी पर पहुंचाया। नरायनपुर तिवारी गांव के प्रधान पुत्र दिनेश कुमार तिवारी ने घायल श्रद्धालु को इलाज के लिए एक हजार रुपये दिया। सीएचसी के डॉक्टरों ने कांवड़ यात्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


फोरलेन पर बमबम, आवाजाही बंद
बस्ती।
अयोध्या से जल भरकर लौटने का सिलसिला तेज होते ही प्रशासन ने फोरलेन पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। मंगलवार को रात आठ बजे से आवाजाही बंद करने की जगह दोपहर 12 बजे से ही भारी ट्रकों को प्रतिबंधित कर दिया गया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि बुधवार सुबह फिर से ट्रैफिक प्रेेशर का आकलन किया जाएगा। जरूरत महसूस होने पर दोनों साइड से वाहनों को रोक दिया जाएगा।
21 जुलाई को भद्रेश्वरनाथ में जलाभिषेक करने के लिए लाखों कांवड़ यात्रियों के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए मंगलवार से फोरलेन और बुधवार से शहर के भीतर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इस दौरान डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर और परिसर की बैरिकेडिंग का जायजा लिया।
ब्रीफिंग में जिम्मेदारी ब्लू प्रिंट
कांवड़ मेला ड्यूटी में पुलिस जवानों को मंगलवार से ही तैनात कर दिया गया। इससे पहले एसपी संकल्प शर्मा और एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने पूरे आयोजन की ब्रीफ्रिंग की। इसमें सभी अधिकारियों और जवानों को उनका दायित्व और कर्तव्यबोध कराया गया।
विज्ञापन

आज से शहर में बदलेगा रूट
शहर में मूड़घाट/ बड़ेवन चौराहे से कटरा की ओर अंदर आने दिया जाएगा। दूसरे वैकल्पिक रास्ते बंद रहेंगे। पुराना डाकखाना चौराहे (कोर्ट चौराहा) से ऑफिसर्स क्लब की तरफ आम आवागमन बंद रहेगा। कांवड़ियों को वाहन लेकर पुराना डाकखाना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उधर, शास्त्री चौक-रामचन्द्र शुक्ल तिराहे से कांवड़ियों के रास्ते पर अन्य वाहन नहीं जाने पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें