फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग का 26 उर्वरक दुकानों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग का 26 उर्वरक दुकानों पर छापा
विज्ञापन


बस्ती।
शासन के निर्देशों के क्रम में बुधवार को जिले के चारों तहसीलों में कृषि विभाग की टीमों ने छापा मारा। यहां कुल 26 दुकानों पर औचक छापेमारी की गई, जिसमें 17 नमूने टीम ने एकत्रित किया जबकि सीजन के बावजूद दुकान बंद मिलने पर उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक और तहसीलदार सदर की अगुवाई में सदर क्षेत्र के कृषि सेवा केंद्र सियरापार, भारत खाद भंडार वाल्टरगंज, विशाल फर्टिलाइजर बेलगड़ी से नमूना लिया गया जबकि जिला सहकारी फेडरेशन बड़ी बक्सई श्रीपालपुर की बंद दुकान को टीम ने सील कर दिया। भानपुर तहसील क्षेत्र में टीम ने शुक्ला खाद भंडार जिनवा, कसौधन खाद भंडार सल्टौआ, शुक्ला खाद भंडार करमहिया, चौधरी उर्वरक भंडार पचमोहनी, कसौधन खाद भंडार सोनहा व बालाजी एजेंसी सोनहा की दुकानों पर छापा मारकर पांच नमूने एकत्रित किए। इसके अलावा हर्रैया की आठ दुकानों पर छापामारी में चार तो रुधौली में भी आठ दुकानों पर छापा मार कर चार नमूने एकत्रित किए गए। इन नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. पाठक ने कहा कि शासन के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें