फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में मिठास बिखेरेंगी आम की

विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव में मिठास बिखेरेंगी आम की 80 किस्में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पूर्वांचल की मुख्य फसलों में शामिल आम महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर जिले में कृषि वैज्ञानिक पूरी ताकत लगाए हुए हैं। इस बार लखनऊ में 24 और 25 जून को आयोजित इस महोत्सव में 80 प्रजातियों के आम अपनी मिठास बिखेरेंगे। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में इसकी तैयारी कृषि वैज्ञानिक कर रहे हैं। वे गुणवत्तापरक एवं व्यावसायिक प्रजातियों के आम की ग्रेडिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन

व्यावसायिक प्रजातियों और गुणवत्तायुक्त आम की फसल को लेकर औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के कृषि वैज्ञानिक लंबे समय से प्रयासरत हैं। इसका परिणाम भी सामने आया है। केंद्र के परिसर में जहां 158 प्रजातियों के आम लहलहा रहे हैं, वहीं, इनके रख-रखाव को लेकर भी फलत के बाद छंटाई आदि की आदि की जाती है। इसका परिणाम है कि अब तक 80 व्यावसायिक प्रजातियों के आम अच्छी पैदावार दे रहे हैं। समय-समय पर फसल सुरक्षा और कीट पतंगों से बचाने के लिए छिड़काव आदि भी किया जाता है। कई वर्षों से केंद्र आम महोत्सव में अव्वल स्थान पा रहा है। इस बार लखनऊ में आयोजित होने वाले महोत्सव में संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र डॉ. आरके तोमर व कृषि वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण मोहन चौधरी की टीम ने दशहरी, चौसा, गौरजीत, अंबिका, लंगड़ा, आम्रपाली, मल्लिका, अरुणिमा, अनामिका, हुस्नआरा सहित अस्सी प्रजातियों का चयन किया है। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक डॉ. तोमर ने बताया कि आम फल यहां की मुख्य फसल है। इस बार अस्सी प्रजातियों को महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन


- 24 और 25 जून को लखनऊ में आयोजित होगा आम महोत्सव
-आम प्रदर्शनी में जिले की उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें