फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 101 अनफिट वाहनों को किया बंद, 18 का चालान

Sat, 12 Jul 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को बड़े पैमान पर अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन विभाग ने मंडल के तीनों जिलों में एक साथ अभियान चलाकर 101 अनफिट वाहनों को बंद कराया और 18 वाहनों का चालान काटा। इससे चालकों में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन फरीउद्दीन ने बताया कि 15 जुलाई तक बिना वैध प्रपत्रों अथवा अनधिकृत रूप से संचालित स्कूली वाहनों के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि संभाग स्तर पर स्कूली वाहनों के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। बस्ती में 43, सिद्धार्थनगर में 27 और संतकबीरनगर में 31 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बिना वैध फिटनेस के संचालित पाए जाने पर बस्ती में 11, सिद्धार्थनगर में चार एवं संतकबीरनगर में तीन वाहनों का चालान या निरुद्ध किया गया।
आरटीओ प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में बस्ती में 20 स्कूल वाहन बिना परमिट तथा 249 स्कूल वाहन बिना फिटनेस के हैं। इनके संचालक को नोटिस दिया गया है। इन वाहनों के स्वामियों की ओर से यदि तत्काल परमिट प्राप्त नहीं की जाती है और फिटनेस नहीं कराए जाते हैं तो पंजीयन निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों से वाहनों के प्रपत्र यथा फिटनेस, बीमा, परमिट प्रदूषण प्रमाण-पत्र आदि पूर्ण कराने के पश्चात ही वाहन का संचालन करने की अपील की है, ताकि बच्चों को लाने व ले जाने में कोई असुविधा न हो। अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को स्कूल के नाम पंजीकृत स्कूल बस/स्कूल वैन से ही विद्यालय भेजें। ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों को ले जाना सुरक्षित नहीं है। साथ ही बच्चों को प्राइवेट वाहन से विद्यालय न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें