बस्ती। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ''''संडे ऑन साइकिल रेस'''' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 से लोगों ने प्रतिभाग किया। साइकिल चलाकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद ने रेस को हरी झंडी दिखाई। खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर संदेश दिया। कहा कि साइकिल चलाना न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि यह खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस और स्टेमिना को मजबूत करने का भी एक बेहतरीन जरिया है। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। रैली स्टेडियम गेट से शुरू होकर कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा, रौता होते हुए पुन: स्टेडियम पहुंची, यहां समापन हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने उत्साहवर्धन किया।