फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पाॅक्सो एक्ट के दोषी को 10 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के चलते पाॅक्सो एक्ट से संबंधित मामले में दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, अनन्य न्यायालय (पाॅक्सो एक्ट) ने बुधवार को फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर 2016 को वादी की तहरीर पर कोतवाली थाने में गोरखपुर के कलानी गोला निवासी मोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल और कोतवाली पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें