फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाबालिग दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी हरिनंदन सिंह उर्फ विपिन सिंह को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार की अदालत ने उस पर 26,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे एक वर्ष नौ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला कलवारी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 10 फरवरी 2015 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी विपिन सिंह पीड़िता का रिश्तेदार है। उसने 16 वर्षीय पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर जयपुर ले गया।



शोषण और दहेज की मांग

जयपुर में आरोपी ने नौकरी और शादी का आश्वासन देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया जाता था और नशीली गोलियां भी खिलाई जाती थीं। कुछ दिनों बाद आरोपी उसे अपने गांव गौरा रोहारी ले आया और वहां भी दुष्कर्म जारी रखा। आरोपी के माता-पिता ने भी शादी का आश्वासन दिया, पर बाद में पांच लाख रुपये दहेज मांगा। मांग पूरी न होने पर 12 अप्रैल 2015 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने विपिन सिंह को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें