फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 10 की मौत, 144 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 10 की मौत, 144 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मंगलवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 144 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 1159 हो गई है। दूसरी ओर ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान जिले के दस लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया।
जिले में कोरोना से अब तक कुल मौतों की संख्या 211 पहुंच गई है। वहीं कैली में भर्ती 201 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए लोगों को होम आइसोलेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थापित एल-वन के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर मरीजों को तत्काल ओपेक चिकित्सालय कैली में भेजा जा रहा है। मंगलवार को 201 लोग रिकवर होकर अपने घर चले गए हैं। जबकि 144 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिले में अब तक 450873 नमूने एकत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से 447354 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 437079 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 10275 पॉजिटिव केस हैं। 211 की मौत हो चुकी है, जबकि 1159 एक्टिव केस हैं। 3519 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 8704 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें