फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीपावली पर जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित, विशेषज्ञों की लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी सीएचसी पर भी दो-दो बेड आरक्षित, 108 एंबुलेंस अलर्ट, सीएमओ कार्यालय में 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
विज्ञापन


बस्ती। दीपावली पर पटाखों से झुलसने और अन्य हादसों में घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी चिकित्सकों को ऑन कॉल उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. सुजीत कुमार यादव ने बताया कि बर्न वार्ड में इलाज के लिए जरूरी उपकरण और दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अलावा ईएनटी, सर्जन और आर्थो सर्जन की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया और डॉ. एके मल्ल, आर्थो सर्जन डॉ. आलोक पांडेय और डॉ. वीके वर्मा तथा सर्जन डॉ. विजय तिवारी और डॉ. सुनील तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इमरजेंसी में पटाखों से झुलसे मरीज के पहुंचने पर संबंधित विशेषज्ञ तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार करेंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर भी दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता रहेगी। 108 एंबुलेंस सेवा को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। गंभीर मरीजों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया जाएगा। जिले में 70 से अधिक एंबुलेंस संचालित हैं।
विज्ञापन



सीएमओ कार्यालय में सक्रिय हुआ कंट्रोल रूम, जारी किए नंबर
त्योहार के मद्देनजर सीएमओ कार्यालय में शनिवार से कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। यहां चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। किसी आकस्मिक घटना, सड़क दुर्घटना, अग्निकांड या पटाखों से जलने की सूचना मिलने पर टीम तत्काल सक्रिय होगी। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि आपात स्थिति में सबसे पहले 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दें और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। आग लगने की घटना पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को भी तत्काल सूचित करें।
-
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
कंट्रोल रूम : 7007046418

एंबुलेंस सेवा : 108

सीएमओ : 8005192643
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें