फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या हाईवे बंद होने से लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बढ़ा वाहनों का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। अयोध्या में दीपोत्सव के चलते हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद होने से लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर दबाव बढ़ गया है। लखनऊ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को कलवारी से अंबेडकरनगर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई है। इसके चलते वैकल्पिक मार्ग के रूप में लुंबिनी-दुद्धी मार्ग का इस्तेमाल किया जा रहा है। कलवारी चौराहे से रामजानकी मार्ग के जरिए अयोध्या जाने वाले वाहनों को भी अंबेडकरनगर की ओर मोड़ा जा रहा है।

उधर, दीपावली के चलते बाजारों में पहले से ही खरीदारों की भीड़ है। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से बाजारों में कई बार जाम लग रहा है। एसओ कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि बड़े वाहनों को डायवर्ट कर आगे भेजा जा रहा है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें