बरेली। डीजी इंफ्रा ग्रुप की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट मैदान पर आयोजित बरेली कॉरपोरेट लीग में रविवार को जारिया कलेक्शन और प्रो स्ट्राइकर के बीच हुए मुकाबले में जारिया कलेक्शन की टीम विजेता बनी। टीम ने 31 रनों से यह मुकाबला जीता।
जारिया कलेक्शन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 161 रन बनाए। हेमंत बिष्ट ने 60 रनों का योगदान दिया। प्रो स्ट्राइकर्स की ओर से प्रसून गंगवार ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रो स्ट्राइकर्स की टीम 18.4 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कामरान ने सर्वाधिक 52 रन बनाये। जारिया की ओर से इरफान घोसी ने तीन, नासिर व यामीन ने दो-दो विकेट लिए। हेमंत बिष्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, डॉ. कोमल सिंह बिष्ट, शशांक रस्तोगी, रियाज अफरीदी, शुभम कौशिक, अतुल यादव, जहीर उद्दीन आदि उपस्थित रहे। संवाद