बरेली। डीजी इंफ्रा ग्रुप की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट मैदान पर आयोजित बरेली कॉरपोरेट लीग में शुक्रवार को जारिया कलेक्शन ने एक्सप्लोर इलेवन को 48 रनों से मात दी।
एक्सप्लोर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जारिया कलेक्शन ने 20 ओवरों में 182 रन बनाए। हेमंत बिष्ट ने 43, सय्यद तौसीफ ने 42 व एसके चौधरी ने 41 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सप्लोर इलेवन की टीम 20 ओवरों में 133 रन ही बना सकी। ऋषि सागर ने 45 रन बनाए। जारिया कलेक्शन की ओर से नासिर, इरफान घोसी व रियाज अफरीदी ने दो-दो विकेट लिए। नासिर रजा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, शशांक रस्तोगी, रियाज अफरीदी, शुभम कौशिक, अतुल यादव, जहीर उद्दीन, शाहजेब अंसारी आदि उपस्थित रहे। मैच के अंपायर संदीप पाल, पिंटू सिंह रहे। स्कोरिंग अनूप गुप्ता ने की। संवाद