फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाय को दफनाने गए युवकों से मारपीट, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, दूसरे समुदाय के दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। छुट्टा गाय की मृत्यु होने पर शव राम गंगा किनारे दफनाने गए युवकों के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट की। हिंदू संगठनों ने पहुंचकर मौके पर विरोध जताया। अरुण चौहान की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ग्राम सरदार नगर निवासी अरुण चौहान ने बताया कि रविवार सुबह छुट्टा गाय की मृत्यु हो गई थी, जिसके शव को दफनाने के लिए साथी विमल, अखिलेश व सौरभ आदि को लेकर रामगंगा किनारे पहुंचे, जहां गाय के शव को दफन कर रहे थे।
तभी रामगंगा पार ग्राम टांडा निवासी शहादत पुत्र साकिर, रहिस मियां पुत्र जब्बार, कल्लू व नवाब के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने गाय के शव को दफनाने को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वे फावड़े व डंडों से मारपीट करने लगे। तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। वे किसी तरह जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने पानी में खींचकर डुबोने का प्रयास किया।
सूचना पर हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता, जिला सह प्रचार प्रमुख सचिन चौहान के साथ पंकज, दीपक, मोनू, विजय, अमन साहू, सौरभ, जगपाल, राम निवास आदि पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी विकास यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों आरोपी रहीस मियां व शहादत को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें