फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला में युवक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला (बरेली)। गांव कंधरपुर में श्याम सिंह (28) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। भाई मुन्नालाल ने पुरानी रंजिश बताकर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी भाग निकले हैं।
विज्ञापन

मुन्नालाल ने बताया कि श्याम सिंह शुक्रवार रात आठ बजे घर से बाग की ओर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव निवासी राजेंद्र ने श्याम का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना दी। वहां पहुंचने पर श्याम के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। उनके हाथ और पैरों पर भी चोट के निशान थे।
मुन्नालाल ने बताया कि कई साल पहले उनके पिता ने गांव निवासी मोहर सिंह के अवैध केरोसिन तेल के कारोबार की शिकायत की थी। तभी से मोहर सिंह उनके परिवार से रंजिश मानता था। इसी रंजिश के कारण श्याम सिंह की हत्या की गई है। मुन्नालाल ने गजराम, मोहर सिंह, रूमा सिंह और भूपराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पहले गले में रस्सी डालकर खींचा, फिर काटा
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, श्याम सिंह के गले में भी रस्सी आदि के निशान मिले हैं। उसके गले की ट्रैकिया टूटी मिली है। करीब 60 फीसदी गला धारदार हथियार से काटा हुआ मिला। सिर, हाथ, पैरों पर भी धारदार हथियार से प्रहार किए गए थे। लग रहा था कि दुश्मन किसी सूरत में उसे बचने नहीं देना चाहते थे। उन्होंने पहले श्याम सिंह के गले में पीछे से रस्सी डालकर खींचने की कोशिश की, इसके बाद उसका गला काटा।
कोटेदार पर शक, पुलिस कर रही तलाश

सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पहले श्याम सिंह का गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। श्याम सिंह तेज मिजाज था और अक्सर उसका लोगों से झगड़ा होता रहता था। उसके खिलाफ मारपीट के मामले भी पहले से दर्ज हैं। हत्या किसने की, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताते हैं कि गजराम पहले कोटेदार रहा था। श्याम सिंह व उसका परिवार उसके खिलाफ अक्सर राशन न देने की शिकायत कर देता था।
विज्ञापन



परिजनों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है। फिलहाल, नामजद सभी आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें