फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहनोई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना पुलिस ने सदर इलाके के आजाद मोहल्ला निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कुलदीप गोस्वामी की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी की गई है। बालाजी नगर, बदायूं रोड निवासी सत्यपाल गोस्वामी ने चार जुलाई को कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनके बेटे कुलदीप के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट कर धमकी दी थी। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने कुलदीप के साले अमित को सिटी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

अमित ने बताया कि उसकी बहन गुंजा की शादी 15 अप्रैल को कुलदीप से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। अमित ने आरोप लगाया कि कुलदीप उसकी बहन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। इसीलिए वह गुंजा को ससुराल नहीं भेजता था और कुलदीप से अलग होने के लिए कहता था। अमित के मुताबिक तीन जुलाई को कुलदीप उसके घर आया था, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद उसने घर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें