फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी: कैफे में ले जाकर युवकों ने किया दुष्कर्म, संचालक समेत सात पर रिपोर्ट

Wed, 08 Apr 2026 10:13 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा को कैफे में लेकर युवकों ने दुष्कर्म किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता के पिता ने कैफे संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में कक्षा छह की छात्रा से साइबर कैफे में दो बार दुष्कर्म किया गया। कैफे संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को कैफे सील कर दिया। पुलिस ने कैफे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली है, जिससे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


भोजीपुरा इलाके के निवासी ग्रामीण ने थाना प्रभारी राजीव कुमार को बताया कि उनकी भतीजी 16 साल की है और एक मदरसे में छठी कक्षा में पढ़ रही है। उसे खजुरिया गांव निवासी असद हैदर 19 मार्च को फुसलाकर जादौंपुर स्थित कैफे पर ले गया। आरोप है कि कैफे की छत पर बने कमरे में उनकी भतीजी से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। शिकायत पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भगा दिया।

यह भी पढ़ें- UP: साइबर ठगों ने आतंकी कनेक्शन बताकर परिवार को किया डिजिटल अरेस्ट, 13 साल के बेटे की सूझबूझ ने बचाया
विज्ञापन


ताऊ के मुताबिक उनकी भतीजी ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। दो अप्रैल को वह स्कूल में अपना अंकपत्र लेने जा रही थी। इस दौरान चांद नाम का युवक मिल गया। वह छात्रा को बाइक पर बैठाकर उसी कैफे में ले गया। वहां असद हैदर समेत छह युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि सभी युवकों ने उनकी भतीजी से दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

छात्रा की हालत बिगड़ने पर खुला राज 
इस बार छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसने परिजनों से दवाई दिलाने को कहा। ज्यादा पूछने पर छात्रा ने ताऊ को घटना के बारे में बताया। इसके बाद ताऊ उसे लेकर थाने पहुंचे। तहरीर के आधार पर खजुरिया निवासी असद हैदर उर्फ करन, चांद, समीर अहमद, बंटी, सैफी कैफे वाला और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि छात्रा की एक युवक से दोस्ती थी। कैफे में वह उस दिन उसी युवक के साथ आती व जाती दिखी है। ये फुटेज जब्त करके जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी भागा हुआ है। फिलहाल कैफे को सील कर दिया है। कैफे संचालक या किसी अन्य पर आरोप साबित हुए तो साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें