फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंदिरा चौक पर ट्रैफिक पुलिस से युवकों ने की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम इलाके इंद्रा चौक पर बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से बदसलूकी कर दी। बाइक सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से हाथापाई और धक्कामुक्की भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवकों को थाने ले आई। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक सिपाही अवनीश कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया इंद्रा चौक पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात थे। इसी बीच बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। इस वजह से उन्हें रोका गया और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई, दोनों युवक उनपर आगबबूला हो गए। दोनों युवक बदसलूकी करने लगे। जब उन्होंने पुलिस कार्रवाई की हिदायत दी। तब दोनों युवक मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने धक्कामुक्की की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बमुश्किल बचाया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर सिविल लाइंस थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों युवाओं को पकड़कर थाने ले आई। यहां सिपाही की तहरीर पर फैजान निवासी नई सराय सदर कोतवाली और फिरोज निवासी लाई फरीदपुर थाना कुंवरगांव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें