फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाजी पड़ी महंगी: युवकों ने कार के बोनट पर खड़े होकर बनाई रील, पुलिस ने काटा 52-52 हजार का चालान

Wed, 09 Aug 2023 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दोनों युवकों को कारों के बोनट पर खड़े होकर रील बनाना महंगा पड़ गया। स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों कारों का 52-52 हजार रुपये का चालान किया है। 
विज्ञापन
कार पर स्टंटबाजी करते युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रील बनाने का क्रेज युवाओं के सिर पर इस कदर हावी हुआ है कि वे नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। बरेली में कुछ युवाओं ने रील बनाने के लिए यातायात नियमों को तोड़ दिया। दो युवाओं ने चलती स्कॉर्पियो कार के बोनट पर खड़े होकर रील बनाई। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो काले रंग की स्कॉर्पियो दिख रही हैं। एक कार जैद खान और दूसरी प्रमोद शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है। चलती कारों के बोनट पर दो युवक खड़े हैं। कार पर कार पर स्टंट करते युवाओं का वीडियो सामने आने के बाद किसी ने पुलिस से शिकायत कर दी। 

ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अब दोनों युवकों को कारों के बोनट पर खड़े होकर रील बनाना महंगा पड़ गया है। स्टंट करते हुए स्कॉर्पियो के साथ सोशल मीडिया पर डाली गई रील के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने दो स्कॉर्पियो कारों का 52-52 हजार रुपये का चालान किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें