किला क्षेत्र में पूर्व पार्षद का वीडियो वायरल
किला थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में एक पूर्व पार्षद प्रत्याशी जुआ करा रहा है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। जुआ खेलते और शराब पीते वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जुआरियों की तलाश शुरू कर दी है।
किला थाना क्षेत्र के छावनी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट किया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कई लोग घेरा बनाए बैठे हैं। कुछ लोग खड़े भी हैं। बीच में ताश के पत्ते रखे हैं। लोग दांव लगा रहे हैं। शराब पीने के साथ आपस में झगड़ भी रहे हैं।
आरोप है कि यह जुआ एक हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहा युवक करता है। जुआ के फड़ से उसे कमाई होती है। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जुआरियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।