फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज स्टेशन के प्लेटफार्म पर चाकू से लैस युवकों ने तीन लड़कों को बेरहमी से पीटा

Tue, 06 Jun 2023 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

वायरल वीडियो में करीब आठ से 10 लड़के दिखाई दे रहे हैं। जिसमें दो लड़कों के हाथों में चाकू और छुरी है। इन सभी ने मिलकर तीन लड़कों को बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन
आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रेलवे स्टेशन के पास चाकू और छुरी से लैस युवकों ने तीन लड़कों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो मीरगंज में रेलवे स्टेशन नगरिया सादात का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

एक साथ तीन लड़कों को जमकर पीटा

वायरल वीडियो में करीब आठ से 10 लड़के दिखाई दे रहे हैं। जिसमें दो लड़कों के हाथों में चाकू और छुरी दिखाई दे रही हैं। कुछ लड़के दो-तीन लड़कों को घेरकर उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। इसी बीच एक साथ सभी युवकों तीनों लड़कों पर हमला बोल देते हैं। सभी लड़कों को बुरी तरह से मारा-पीटा जाता है। 

वीडियो बनाकर किया वायरल

चर्चा है कि मारपीट करने के बाद युवकों ने खुद ही वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। मीरगंज इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें