फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: AI में रुचि रखने वाले पर्व कुमार को मिला जापान जाने का मौका, 2019 में जीता था यह अवार्ड

Tue, 06 Jun 2023 12:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में रुचि रखने वाले पर्व इस वक्त जयपुर के मनिपाल कॉलेज में बीसीए के छात्र हैं। फिलहाल उन्होंने रोबोटिक्स में कई पुरस्कार हासिल किए हैं।
विज्ञापन
पर्व कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल के छात्र रहे पर्व कपूर को इंस्पायर अवॉर्ड के लिए जापान जाने का मौका मिला है। प्रदेशभर से इस ट्रिप के लिए नौ विद्यार्थियों को मौका मिला है, जिसमें पर्व का नाम भी शामिल है। उन्हें साल 2019 में जीते गए अवॉर्ड के लिए यह अवसर मिला है। इस अवार्ड के लिए साल 2020 में भी ट्रिप का ऑफर मिला था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसे रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में रुचि रखने वाले पर्व इस वक्त जयपुर के मनिपाल कॉलेज में बीसीए के छात्र हैं। फिलहाल उन्होंने रोबोटिक्स में कई पुरस्कार हासिल किए हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए रोबोटिक्स विषय पर आठ किताबें लिखी हैं। उन्हें यह पुरस्कार रोबोटिक्स पर किए गए उनके विशेष कामों के लिए दिया जा रहा है।

वह बताते हैं कि उन्होंने रोबोटिक्स की मदद से ऐसी लैब तैयार की है जिसमें बैठकर वर्चुअल माध्यम से सभी विषयों का प्रयोगात्मक अध्ययन किया जा सकता है। इसी के साथ स्कूली बच्चों को रोबोटिक्स समझाने के लिए वर्कशॉप भी आयोजित करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें