फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-रिक्शा चोरी के शक में युवक को मारी गोली, आरोपी गिफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी के शक में कहासुनी के दौरान दबंग ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी तो वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र के छावनी इलाके के निवासी शकील का ई-रिक्शा कुछ दिन पहले चोरी हो गया था। उसने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इज्जतनगर थाना पुलिस को चार दिन पहले अपने क्षेत्र के जंगल में ई-रिक्शा मिला। इसकी बैटरी व टायर नहीं थे। इज्जतनगर थाना प्रभारी की सूचना पर किला थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ई-रिक्शा बरामद कर लिया।
शकील को शक था कि मोहल्ले के ही युवक छोटे ने उसका ई रिक्शा चोरी किया है। तब शकील और उनके भाई तौफीक ने छोटे पर चोरी कबूलने का दबाव बनाया। छोटे का भाई लल्ला भी बहस के दौरान यहां आ गया। उसने तौफीक को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली तौफीक के घुटने से नीचे लगी और पार हो गई। परिजनों ने तौफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किला इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी लल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लल्ला को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बुधवार को जेल भेजा जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें