फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आत्महत्या करने जा रहा हूं': घर की कलह से तंग आकर सुसाइड करने जा रहा था युवक, सोशल मीडिया पर की पोस्ट; बची जान

Mon, 17 Feb 2025 09:43 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट डाल दी। मेटा से अलर्ट आने के बाद सदर बाजार पुलिस ने लोकेशन निकालकर युवक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार में कलह से तंग आकर मोहल्ला बारादरी के युवक ने भाई के गाली-गलौज करने से आहत होकर युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट डाल दी। उसने लिखा आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेटा से अलर्ट आने के बाद सदर बाजार पुलिस ने लोकेशन निकालकर युवक को बरामद कर लिया। उसकी काउंसलिंग भी की है।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार के मोहल्ला बारादरी निवासी युवक का अपने भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की रात को रोज की कलह से तंग आकर युवक ने जीवनलीला समाप्त करने का निर्णय लिया। उसने आत्महत्या संबंधी पोस्ट लिखी और अपने करीबी को भेजी। इसके बाद पोस्ट को एक्स पर पोस्ट कर दिया। मेटा से सोशल मीडिया सेल को अलर्ट आने के बाद पुलिस ने लोकेशन को ट्रेस किया। 

सदर बाजार क्षेत्र में लोकेशन मिलने पर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान तुरंत पुलिस फोर्स के साथ तलाश करने को निकले। उन्होंने युवक को बरामद कर लिया। युवक की काउंसलिंग की गई। उसने पुलिस को बताया कि भाई ने जमीन के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज की थी। इस वजह से निराश होकर आत्महत्या संबंधी पोस्ट की थी। युवक के परिजन को हिदायत देते हुए सुपुर्दगी में दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें