फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ की पिटाई से घायल युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रेहान का गमजदा परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बन्नूवाल नगर कॉलोनी में भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर रात भर रखा था बंधक
विज्ञापन

पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में कराया पोस्टमार्टम, केस में शामिल कीं हत्या की धाराएं

बरेली। बन्नूवाल कॉलोनी में भीड़ ने जिस युवक को बंधक बनाकर रात भर पीटा, इलाज के लिए दिल्ली ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। बुधवार को माहौल बिगड़ने की आशंका से पुलिस ने न सिर्फ कड़ी सुरक्षा में उसका पोस्टमार्टम कराया बल्कि आनन-फानन जानलेवा हमले की रिपोर्ट हत्या में तरमीम कर रिटायर्ड फौजी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इज्जतनगर की बन्नूवाल कॉलोनी में सोमवार रात अशरफ खां छावनी निवासी शाहरुख और एजाजनगर गौंटिया के रेहान को भीड़ ने बंधक बना लिया था और दोनों की रात भर पिटाई की थी। मंगलवार सुबह कॉलोनी के रिटायर्ड फौजी नंदन सिंह मेहरा कुछ लोगों के साथ दोनों को लेकर थाना इज्जतनगर लेकर पहुंचे और उन्हें पुलिस के सुपुर्द करने के साथ उनके खिलाफ चोरी की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिटाई की वजह से रेहान की हालत नाजुक होने के कारण पुलिस ने उसे उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर शाहरुख को जेल भेज दिया। रेहान की जान बचाने के लिए उसके परिवार वाले पहले शहर के अस्पतालों में दौड़ते रहे और फिर रात में ही दिल्ली लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहान के पिता सलीम के मुताबिक पिलखुआ में उसकी हालत बिगड़ने के बाद उन्होंने उसे डासना के एक निजी अस्पताल में दिखाया जहां करीब डेढ़ बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वे लोग रेहान का शव लेकर बरेली पहुंचे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया। शाम को रेहान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम में रेहान के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट को बताया गया है। उधर, शाहरुख को बुधवार सुबह कोर्ट से जमानत मिल गई।

वायरल वीडियो से हो रही रेहान को पीटने वालों की पहचान

इज्जतनगर पुलिस इस घटना के बाद काफी तत्परता दिखाई। शव बरेली आने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसका पोस्टमार्टम कराया गया। माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए नंदन सिंह मेहरा समेत दूसरे लोगों के खिलाफ रेहान की पत्नी शबा की ओर से दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम करके उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। देर शाम पुलिस ने नंदन सिंह के एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को जेल भेजा जाएगा। रेहान और शाहरुख को चोर बताकर पीटने की इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त कर रही है।

इंस्पेक्टर ने मंत्री से लिखवाकर दिया सिफारिशी पत्र

रेहान के पिता सलीम ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और टैक्सी चलाता था। उसके पांच साल की बेटी माहम और तीन साल का बेटा समद है। उन्होंने अपनी तंगी का हवाला दिया तो दिल्ली ले जाते समय इंस्पेक्टर ने खुद रकम देकर उनकी मदद की। दिल्ली में रेहान को भर्ती कराने के लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से फोन कराया और पत्र लिखवाकर भी दिया। सलीम के घर पहुंचे पूर्व पार्षद मुशर्रफ अली अंसारी ने बताया कि इंस्पेक्टर ने एसडीएम से बातकर आर्थिक मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया है।

रिटायर्ड फौजी की पत्नी का आरोप- पुलिस ने भी पीटा

रिटायर्ड फौजी नंदन सिंह मेहरा की पत्नी का आरोप है कि कॉलोनी के लोगों ने रात में ही दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने कॉलोनी में ही उनकी पिटाई की थी। उन्होंने बताया कि उनके घर में पहले भी चोरी हो चुकी है। सोमवार रात वह घर में थीं और पति बाहर गए थे। लौटते समय उन्होंने देखा कि एक चोर दीवार पर बैठा था और दूसरा दरवाजे पर खड़ा था। उन्होंने एक चोर को पकड़कर शोर मचाया तो वह अपने साथी से तमंचा निकालकर गोली मारने की कहने लगा, इस पर गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

चोर बताए जा रहे युवक की पिटाई से मौत के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी की ओर से दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें