फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 22 Aug 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। गांव नारा फरीदापुर के आकाश (21) की बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कुछ देर पहले पत्नी, सास और ससुर से आकाश का झगड़ा हुआ था। सूचना पर गई पुलिस ने शांत कराया था। पिता छत से कूदने के कारण मौत की बात कह रहे हैं। वहीं, गांव में फंदा लगाने की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आकाश के परिजन के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे के आसपास आकाश की मौत हुई। इसके कुछ घंटे पहले पत्नी, सास और ससुर से उसका विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर ससुर ने डायल-112 टीम को बुलाया था। टीम ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया। पिता ने बताया कि आकाश की शादी चार माह पहले सेवा ज्वालापुर निवासी युवती से हुई थी। वह चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन ने शुक्रवार तड़के ही आकाश का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि छत से कूदने पर मौत बताई गई है। गांव में अलग चर्चा है। परिजन ने शिकायत नहीं की है। फिर भी अपने स्तर से हर पहलु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें