उझानी। कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर जिरौलिया के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी बागेश (32) रविवार दोपहर उझानी आए थे। परिजनों ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि जिरौलिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को चपेट में ले लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज में लेजाकर भर्ती कराया।
घायल ने अपना नाम बागेश निवासी उझानी बताया। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी तब तक इलाज के दौरान बागेश की मौत हो गई। सूचना पर परिजन मेडिकल काॅलेज पहुंचे। बागेश जल जीवन मिशन के तहत गांव में बनी पानी टंकी के ऑपरेटर का कार्य करते थे। संवाद