फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, साथी की हालत गंभीर

Mon, 17 Nov 2025 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
मृतक राहुल फोटो स्रोत परिजन
विज्ञापन

भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर शनिवार देर रात ग्राम अहिरौला में पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर 22 वर्षीय बाइक सवार युवक राहुल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिवम गंभीर घायल हो गया। बरेली के एक अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राहुल चेन्नई में नौकरी कर छुट्टी लेकर घर आया। तभी राहुल अपने दोस्त सुनोरा निवासी शिवम को फोन करके बाइक लेकर बुलाया। उसके बाद दोनों बरेली से अपने गांव डांडिया नवाजिश को आ रहे थे। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम अहिरौला पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए। यहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। शिवम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने राहुल के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया 
राहुल चेन्नई में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह तीन बहन और दो भाई हैं। उसके पिता मजदूरी व कृषि कार्य करते हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें