बरेली-बीसलपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार रात खरदाह मोड़ के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में शाहबाजपुर निवासी कुलदीप (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पिता राजपाल ने बताया कि उनका बेटा कुलदीप गांव से बाइक से भुता बाजार में पर्चून की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में खरदाह मोड़ पर बरेली की ओर से आ रही पिकअप की टक्कर से वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। पिकअप चालक मौके से भाग गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
घर में सबसे छोटा था कुलदीप
कुलदीप की मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक, कुलदीप दो भाई और पांच बहनों में सबसे छोटा था। परिजन बेहाल हैं।